Our Projects/ हमारे प्रकल्प

ग्रामोद्योग संवर्धन
ग्रामीण परिवारों को आिर्थक स्वावलंबन प्रदान करने हेतु ग्राम्य उत्पादों की प्रोसेसिंग का कार्य फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण महिलाओं को ग्रामोद्योग से आिर्थक सहयोग मिलता है।

ग्राम्य छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रशिक्षण
ग्रामीण छात्र छात्राओं को विभन्न तकनीकी एवं शैक्षणिक प्रशिक्षण देने का कार्य फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण बच्चों में स्वावलंबन की प्रक्रिया को मजबूत किया जा सके।

देशी गाय का संवर्धन
देशी गायों के संवधर्न एवं अनुसंधान का कार्यकिया जा रहा है जिसमें गाय की देशी प्रजातियों के संवर्धन पर विशेष रूप से कार्यकिया जा रहा है। गौशाला में 150 से अधिक गौधन का रख रखाव किया जा रहा है।

पौधा रोपण के विभिन्न अिभयान
फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में पौधारोपण का बड़ा संकल्प लिया गया है जिसके तहत आस पास के क्षेत्रों में सड़क किनारे एवं खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है।

विद्यालयों में छात्रों के बीच अवेयरनेस
फाउंडेशन द्वारा आस पास के विद्यालयों में समय समय पर सामाजिक चेतना के कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिस्से छात्रों को आपसी सौहार्द एवं पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न संदेश प्रदान किये जाते हैं।

ग्रामीण गरीब परिवारों की सहायता
फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण गरीब बच्चों एवं परिवारों की सहायतार्थ विभन्न कार्यकिये जा रहे हैं जैसे गरीब छात्रों को शिक्षण सामग्री का वितरण एवं विभिन्न कक्षाओं के लिए पुस्तक बैंक की सेवाएं उपलब्ध करवाना।

योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा
फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में योगा एवं प्राकृतिक चिकित्सा का एक केन्द्र संचािलत किया जाना है जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य की वैकल्पिक पद्धति के प्रतिस्थापन का कार्य किया जाना है।

फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेंजिंग
स्थानीय गरीब परिवारों को विभिन्न फूड प्रोसेसिंग प्रकल्पों से जोड कर उनकी दैनिक आय में बढोतरी के लिए फाउंडेशन द्वारा कार्यकिया जा रहा है। जिससे न्यूनतम रोजगार एवं आिर्थक सहयोग की व्यवस्था विभिन्न परिवारों के लिए किया जा रहा है।

जैविक खेती
फाउंडेशन द्वारा जैविक एवं देशी तरीके से खेती करने की विभिन्न तकनीकों पर कार्य किया जा रहा है।गाजियाबाद में लगभग 60 बीघा जमीन पर जैविक खेती के प्रयोग हो रहे हैं और स्थानीय किसानों के लिए समय-समय पर जैविक ख्रेती सम्बंधी प्रिशक्षण कक्षाएं आयोजित की जाती हैं।