Indian Association of Press-N-Mediamen

About Ashirwad Foundation

आशीर्वाद फाउंडेशन एक निबंधित न्यास (रजिस्टर्ड ट्रस्ट) है। दिल्ली इसका केंद्र है। अखिल भारतीय स्तर पर यह फाउंडेशन अपने सकारात्मक एवं सृजनात्मक संकल्पों एवं प्रकल्पों के साथ खड़ा है। हमारे बीच बहुत सारे बुनियादी प्रश्न खड़े हैं जिनके संभव उत्तर खोजे गए हैं। सीखते समझते अपनी प्रयोगधर्मिता के साथ फाउंडेशन आगे बढ़ रहा है।
वैसे समाज जीवन के हर क्षेत्र में हमारे स्वमना, स्वधर्मी, स्वप्नदर्शी साथियों के गहरे हस्तक्षेप हैं। बावजूद फाउंडेशन ने अपनी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता को चिन्हित किया है। इस दिशा में आधारभूत और टिकाऊ (स्ट्रक्चरल एंड सस्टेनेबल) संरचना का निर्माण भी हुआ है। पर्यावरण संरक्षण, देसी गोवंश का संरक्षण और संवर्धन, जैविक खाद एवं खेती, खाद्य उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग, ग्राम स्वावलंबन एवं ग्रामीण कम्प्यूटर, डिजिटल मीडिया एवं मल्टी मीडिया ट्रेनिंग प्रोग्राम के प्रकल्प दृश्यमान उपलब्धियों के साथ समाज के साथ खड़ा है।

Our Goals

आशीर्वाद फाउंडेशन का मूल ध्येय है पूरे ब्रह्माण्ड में शांति एवं आपसी सद्भाव एवं सहयोग के आधार पर सहजीवन की एक सहज पद्धति का निर्माण करना। प्रत्येक जीवात्मा ज्ञान विज्ञान एवं स्वाभिमान से अपना जीवन-यापन कर सके। गरीब अमीर की खाई को पाटा जा सके। पर्यावरण के संरक्षण की जरूरत ही न पड़े प्रकृति को उजाड़ने की संस्कृति नष्ट हो और प्रकृति एवं प्राकृतिक सम्पदाओं के सहज विकास के साथ मानवीय जीवन मूल्यों का विकास हो।

श्रम का महत्तव हो और तकनीक के विनाशकारी पहलू से आने वाली पीढ़ियों को संरक्षित किया जा सके।

स्वास्थ्य एवं न्याय की सहज प्रक्रिया समाज में विकसित हो सके। स्वावलंबन पर आधारित जीवन शैली हो शोषण पर आधारित नहीं।

Customer Feedback